ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरअम्बेडकरनगर, जन आंदोलन के रूप में चलाएं पोषण पखवारा: जिलाधिकारी

अम्बेडकरनगर, जन आंदोलन के रूप में चलाएं पोषण पखवारा: जिलाधिकारी

अम्बेडकरनगर। हिन्दुस्तान संवाद

अम्बेडकरनगर, जन आंदोलन के रूप में चलाएं पोषण पखवारा: जिलाधिकारी
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरFri, 13 Mar 2020 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। हिन्दुस्तान संवाद

22 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के संबंध में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सही पोषण, देश रोशन की शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाया जाए। शपथ में भारत के बच्चों किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ्य और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान हर घर तक सही पोषण का संदेश पहंुचाऊँगा, सही पोषण का अर्थ पौष्टिक आहार, साफ पानी और सही प्रथाएं। मैं पोषण अभियान को एक देश व्यापी जन आंदोलन बनाऊँगा। हर घर, हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण की गूँज उठेगी। इस जन आंदोलन से मेरे भारतीय भाई-बहन और सब बच्चे स्वस्थ्य होंगे तथा पूरी क्षमता प्राप्त करेंगे। शपथ दिलाने के उपरान्त जिलाधिकारी ने इस कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के तहत कर्मचारी घर-घर जा कर गर्भवती महिलाओं को सही पोषण लेने व साफ पानी पीने का दिशा निर्देश दें। जिलाधिकारी ने शपथ में आयी हुई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा छह माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं के अन्नप्राशन कराए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, सीडीपीओ एसएन वर्मा, बलराम सिंह, सुपरवाइजर बबिता सिंह व संबंधित विभागें के अधिकारी, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें