ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरअंबेडकरनगर: महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया

अंबेडकरनगर: महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महिलाओं/बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए मिशन शक्ति...

अंबेडकरनगर: महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरSat, 09 Apr 2022 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महिलाओं/बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए मिशन शक्ति का कार्यक्रम जारी है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के नर्दिेश पर चलाए जा रहे अभियान में समस्त थानाध्यक्षों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ स्कूलों के आस-पास एवं भीड़-भाड़ स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी की ओर से जारी किए गए हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी दी।

एसपी के नर्दिेश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान के प्रति महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ चलाए जा रहे अभियान में जिले के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा जनपद की समस्त महिला उपनिरीक्षकों ने महिला आरक्षियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों, गांवों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूक किया। वहीं समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने भी अभियान के तहत जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक आलापुर ने थाना परिसर तथा थानाध्यक्ष बेवाना ने रामपुर सकरवारी में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 112, 181, 1090, 1098 के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। महिलाओं/बालिकाओं को वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने थानों के सीयूजी नम्बर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि शिकायत करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं का नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें