ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरअम्बेडकरनगर-श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों की बेटियों के जल्द ही पीले होंगे हाथ

अम्बेडकरनगर-श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों की बेटियों के जल्द ही पीले होंगे हाथ

अम्बेडकरनगर। श्रम विभाग की तरफ से अयोध्या मंडल परिक्षेत्र की आयोजित होने वाली सामूहिक...

अम्बेडकरनगर-श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों की बेटियों के जल्द ही पीले होंगे हाथ
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरWed, 27 Oct 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। श्रम विभाग की तरफ से अयोध्या मंडल परिक्षेत्र की आयोजित होने वाली सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए नगर के पुरानी तहसील स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में पंजीकृत मजदूरों की भागदौड़ भी देखी जा रही है। सामूहिक विवाह का आयोजन 26 नवंबर को अयोध्या जिले में होना है।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमित प्रकाश सिंह ने बताया कि अयोध्या में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में मण्डल के सभी जिलों के उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों की शादी करायी जानी है। कार्यक्रम में अम्बेडकरनगर जनपद के 600 श्रमिकों की पुत्रियों की शादी जनपद अयोध्या में होनी है। इसके लिए श्रम विभाग में 31 अक्तूबर तक आवेदन मंगाये गये हैं।

100 दिन पहले का होना चाहिए पंजीयन: सामूहिक विवाह समारोह में प्रतिभाग करने के लिए श्रमिक पंजीकृत निर्माण श्रमिक हो तथा सामूहिक विवाह तिथि से 100 दिन से अधिक पहले का पंजीकरण होना चाहिए। श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह का खर्च श्रम विभाग वहन करेगा। प्रत्येक श्रमिक पुत्री के विवाह पर विभाग से 65 हजार रुपए श्रमिक को देय होगा। साथ ही वर-वधू को विवाह तैयारियों के लिए पांच-पांच हजार रुपए अतिरिक्त प्रदान किये जायेंगे। कुल 75 हजार रुपए प्रत्येक श्रमिक को प्रदान किये जायेंगे।

यह कागजात तैयार कर लें श्रमिक: योजना आवेदन के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त श्रमिक का पंजीयन प्रमाण-पत्र, कार्य प्रमाण-पत्र, श्रमिक तथा वर-वधू की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार-कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, परिवार रजिस्टर की नकल, कन्या का जन्म प्रमाण-पत्र, ग्राम प्रधान का पूर्व में शादी न होने सम्बन्धी प्रमाण-पत्र भी आवश्यक होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें