Ambedkar Nagar News: दो भाई समेत चार आरोपी दंडित
Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर में अदालतों ने तीन अलग-अलग मामलों में चार दोषियों को सजा सुनाई। मारपीट के मामले में दो भाइयों को अदालत उठने तक की सजा और तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। चोरी के मामले में एक दोषी पर दो हजार रुपये जुर्माना हुआ। आबकारी अधिनियम के मामले में दोष स्वीकार करने वाले आरोपी को अदालत उठने तक की सजा और दो हजार रुपये जुर्माना दिया गया।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी पैरवी के चलते अदालत ने दो भाई समेत चारों दोषियों को दंडित किया। तीनों अलग-अलग मामले टांडा एवं अलीगंज थाने में बीते वर्ष दर्ज हुए थे। सीजेएम की अदालत ने मारपीट के मामले में दोषी टांडा कोतवाली के हयातगंज निवासी नौशाद एवं दिलशाद उर्फ शमशाद पुत्रगण इसरार अहमद को न्यायालय उठने की सजा के साथ तीन हजार रुपए जुर्माना लगाया। दोनों भाइयों के विरुद्ध वर्ष-2023 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी कोतवाली में वर्ष-2015 में दर्ज चोरी के अपराध में दोषी बेलहरी निवासी रब्बानी पुत्र शमीउल्लाह पर सीजेएम ने दो हजार रुपए जुर्माना लगाया।
जेडीएफटीसी/जेएम की अदालत ने अलीगंज थाने में वर्ष-2020 दर्ज 60 आबकारी अधिनियम में आरोपी नंदापुर निवासी धीरज पुत्र अर्जुन द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर न्यायालय उठने तक की सजा से दंडित करते हुए दो हजार रुपए जुर्माना लगाया।

