Ambedkar Nagar News: एआरटीओ कार्यालय में युवक का कपड़ा उतारकर प्रदर्शन
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के एआरटीओ कार्यालय में वाहन रिलीज कराने में कथित देरी से नाराज भाजपा नेता अखिलेश तिवारी ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। उनका वाहन बलिया में ओवरलोडिंग के आरोप में चालान किया गया था और वे महीनों से जुर्माना प्रक्रिया पूरी कराने की कोशिश कर रहे थे। एआरटीओ से तीखी बहस के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। कार्यालय ने समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। स्थानीय सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में गुरुवार को पूर्वाह्न जमकर बवाल हुआ। भाजपा नेता अखिलेश तिवारी ने कपड़ा उतार कर प्रदर्शन किया। मामला बलिया में खनन अधिकारी की ओर से उनके चालान किए गए वाहन को जिले के एआरटीओ दफ्तर से रिलीज करने में हीलाहवाली का बताया गया है। अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझोड़ा निवासी अखिलेश तिवारी के वाहन की दुर्घटना हुई थी। उसका क्लेम प्रस्तावित है। इस बीच बलिया के खनन अधिकारी ने वाहन का ओवरलोडिंग में चालान कर दिया था। वाहन मालिक अखिलेश तिवारी महीनों से जुर्माना राशि को अदा करने की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय का चक्कर काट रहा था।
विभाग के टरकाऊ शैली से परेशान वाहन मालिक अखिलेश तिवारी ने गुरुवार को कपड़ा उतार कर कार्यालय के सामने बैठ हंगामा करने लगा। एआरटीओ सत्येंद्र यादव से तीखी झड़प भी हुई और उनके निर्देश पर कर्मी को कपड़ा उतारने को तत्पर हो गए। एआरटीओ की सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया। बाद में वाहन मालिक की समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया गया।कपड़ा उतार कर हंगामा करने वाले वाहन स्वामी अखिलेश तिवारी का संबंध भाजपा से होना बताया गया है। आरोप है कि उसका हंगामा एआरटीओ कार्यालय की अवैध वसूली के विरोध में था। आरोप है कि जब उसने कपड़ा उतार दिया तो कहा गया कि अब इसका काम नहीं होने दिया जाएगा। एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने उसपर सभी से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जबकि मौजूद लोगों ने स्टॉफ को कपड़ा उतारने का आदेश देने पर एआरटीओ की निंदा की है।

