Ambedkar Nagar News: अब पक्षियों का भी होगा अपना ‘रैन बसेरा’

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar Nagar News: समाजसेवी अजय सिंह की अनूठी पहल आठ लाख की लागत से बनेगा आशियाना गुजरात

Ambedkar Nagar News: अब पक्षियों का भी होगा अपना ‘रैन बसेरा’

Ambedkar Nagar News: समाजसेवी अजय सिंह की अनूठी पहल आठ लाख की लागत से बनेगा आशियाना

गुजरात के कारीगर दे रहे आकार

पक्षियों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना

दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आसमान में उड़ते पंछियों का कोई ठिकाना नहीं होता,कभी पेड़ों की डाल उनका घर बनती है तो कभी किसी छत का कोना। लेकिन अब भियांव ब्लाक क्षेत्र के पक्षियों को एक ऐसा आशियाना मिलने जा रहा है, जहां वे सुकून से बसेरा कर सकेंगे। भियांव ब्लॉक के मसोढा गांव निवासी समाजसेवी अजय सिंह पुत्र मंगला प्रसाद सिंह ने बेजुबान पक्षियों के लिए करीब आठ लाख रुपये की लागत से ‘पक्षी रैन बसेरा’ बनवाने की पहल की है।

गुजरात के कारीगर करेंगे निर्माण

भियांव ब्लाक के ब्रह्म बाबा स्थान पर इस अनोखे रैन बसेरे का निर्माण भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। इसे खास रूप देने के लिए गुजरात से बुलाए गए कारीगर निर्माण कार्य को पूरा करेंगे। इसकी बनावट और संरचना इस तरह तैयार की जा रही है कि पक्षियों को बैठने, ठहरने और सुरक्षित रहने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके।

पहल के पीछे पक्षियों के प्रति संवेदना

अजय सिंह सुमन दीप चिल्ड्रेन एकेडमी मसोढा के संस्थापक है जिन का गुजरात में अपना कारोबार है । उन की इस पहल को सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि बेजुबानों के प्रति संवेदना की मिसाल माना जा रहा है। अजय सिंह का कहना है कि पक्षी भी प्रकृति का अहम हिस्सा हैं। यदि उनके लिए सुरक्षित ठिकाना तैयार हो सके तो इससे बेहतर सेवा और क्या होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर लोग अपने लिए घर और विश्रामस्थल बनाते हैं, लेकिन पक्षियों के लिए लाखों रुपये खर्च कर आशियाना तैयार कराने की पहल अपने आप में अनूठी है। रैन बसेरा तैयार होने के बाद यहां बड़ी संख्या में पक्षियों के पहुंचने की उम्मीद है। भूमि पूजन के अवसर पर विजय सिंह,अनिल सिंह,राजन सिंह समेत कई महंत व पुजारी भी मौजूद रहे

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पक्षी रैन बसेरा कहां बनाया जा रहा है?−
यह भियांव ब्लॉक के ब्रह्म बाबा स्थान पर बनाया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: अब पक्षियों का भी होगा अपना ‘रैन बसेरा’