नए सिरे से हो एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया, निरस्त हो रेंडमाइजेशन
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के परिषदीय स्कूलों में एजुकेटर की तैनाती में धांधली का आरोप लगाते हुए एजुकेटर्स ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया शासनादेश के खिलाफ है और इसे निरस्त कर नए सिरे से आवेदन मांगने की मांग की। बीएसए कार्यालय ने आरोपों को खारिज किया।

अम्बेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में एजुकेटर की तैनाती में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एजुकेटर्स ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया को निरस्त किए जाने की मांग की। कहा गया कि एजुकेटर की तैनाती की प्रक्रिया पूरी तरह से शासनादेश के विरुद्ध है। ऐसे में प्रक्रिया को निरस्त कर नए सिरे से प्रक्रिया अपनाई जाए। परिषदीय स्कूलों में छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए एजुकेटर की तैनाती की प्रक्रिया जिले में चल रही है। प्रक्रिया प्रारंभ होने के दौरान ही बीएसए कार्यालय पर मनमानी किए जाने की शिकायतें सामने आने लगीं। हालांकि बीएसए कार्यालय ने इसका पूरी तरह से खंडन किया।
इस बीच शुक्रवार को पूनम, प्रियंका, सोनी, संगीता, उर्मिला समेत कई अन्य ने डीएम से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि फरवरी में पोर्टल पर जो आवेदन किए गए हैं, उसे निरस्त किया जाए। नए सिरे से आवेदन किया जाए। इसके अलावा पूर्व में जो रेंडमाइजेशन किया गया है, उसे निरस्त कर अल्फा बेट के अनुसार आवेदकों की काउंसलिंग कराई जाए। कहा गया कि जो रेंडमाइजेशन हुआ है, वह पूरी तरह से मनमानीपूर्ण है। ऐसा होने से योग्य आवेदक इस प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। शिकायत कर्ताओ ने प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने के साथ ही नए सिरे से प्रक्रिया शुरू किए जाने व पूरे मामले की जांच किए जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


