कुएं की मरम्मत कराने की उठाई मांग
अम्बेडकरनगर के भीटी तहसील के सम्मनपुर छितौनिया निवासी राजमणि उपाध्याय ने कुएं की मरम्मत के लिए शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट पेश की और दूसरे कुएं का फोटो खींचकर पैसे हजम कर लिए। गांव के लोग कुएं की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र के सम्मनपुर छितौनिया निवासी राजमणि उपाध्याय ने कुएं के जगत मरम्मत के नाम पर गलत रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस की वेबसाइट पर शिकायत कर बताया कि उनके गांव में पुराना सार्वजनिक कुआं है। गांव के लोग शादी विवाह के दौरान यहां पूजन अर्चन करते हैं। मौजूदा समय में कुएं का जगत क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी मरम्मत के लिए शिकायत किया गया था। लेकिन जिम्मेदारों ने जिस कुएं की मरम्मत करना था, उसे छोड़ दूसरे कुएं का फोटो खींचकर मामले का निस्तारण करा दिया और पैसा हजम कर लिया गया।
अवधेश उपाध्याय, जितेंद्र दुबे व भार्गव उपाध्याय ने कुएं की मरम्मत कराने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


