...नाज करता है जहां यह मुल्क हिंदुस्तान है
Ambedkar-nagar News - अंबेडकरनगर के भूलेपुर में जश्ने-इश्तकबालिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के शायरों ने अपनी रचनाएं पेश कीं, जिसमें देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन ने राष्ट्रीय एकता पर शायरी पढ़ी। कार्यक्रम ने क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को नई दिशा दी।

इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर के भूलेपुर में जश्ने-इश्तकबालिया एक शाम अंबेडकरनगर के नाम के तहत ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय व अन्य प्रदेशों के शायरों व कवियों ने अपनी शायरी व कविताएं पढ़कर शमां बांध दिया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह ने राष्ट्रीय एकता के तहत शायरी पेश की। प्रमुख ने पढ़ा कि गंगाजल और आबे जम जम का जहां सम्मान है, मुख्तलिफ रंगत के फूलों का जहां गुल्दान है। एक तरफ तुलसी जी हैं एक तरफ रसखान हैं, नाज करता है जहां यह मुल्क हिंदुस्तान है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महबूब आलम व संचालन शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने की। रात भर मुशायरे में शायरों व कवियों ने देशभक्ति आधारित रचनाएं सुना कर श्रोताओं में देश भक्ति का जज्बा पैदा किया। महाराष्ट्र से आईं मशहूर शायरा चांदनी मुस्कान ने अपनी कविताओं से खूब वाहवाही लूटी। शायर फैयाज फैजी, महाराष्ट्र के अहमद हाशिम मालेगांव, झारखंड की शायरा रौशन हबीबा रोशनी और कुमैल अहमद सिद्दीकी ने भी अपने प्रभावशाली रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके अलावा हकीम इरफान आजमी, हसन सईद जलालपुरी, अहमद अयाज जलालपुरी, अकरम भूलेपुरी, अबूसाद इलाही, शाद अकबरपुरी, हलचल टांडवी, शगुफ्ता लखनवी, हसन वारसी किछौछवी, साहिल मुबारकपुरी, एहतेशाम चिरैयाकोट, सुम्बुल टांडवी, इंसाफ टांडवी, अहमद सईद टांडवी, दिल सिकंदरपुरी, मतलूब टांडवी, शाहान भूलेपुरी, राहत नवाज भूलेपुरी, अव्वल परवाना, रूमी, हाफिज अनस समेत अनेक शायरों ने भाईचारे, मोहब्बत और देशभक्ति से ओतप्रोत अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संयोजन कुमैल अहमद सिद्दीकी, हकीम इरफान आजमी और अबूसाद इलाही ने संयुक्त रूप से की। अगुवाई मुसाब अजीम ने की। डॉ फिरोज अख्तर के संरक्षण और चांदनी मुस्कान की निगरानी में हुए हुए कार्यक्रम में समीउल्लाह सिद्दीकी, तारिक अनवर, कलीमुल्ला अरशद अंसारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में साझी संस्कृति और साहित्यिक परंपरा को नई गति प्रदान की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


