Ambedkar Nagar News: आठ माह से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
Ambedkar Nagar News: अलीगंज पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तिजरा खासपुर के पास से आरोपी को पकड़ा और अपहृता को सुरक्षित बरामद किया। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Ambedkar Nagar News: टांडा,संवाददाता। अलीगंज थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में करीब आठ माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर तिजरा खासपुर धर्मशाला के पास से की गई। पुलिस के मुताबिक अलीगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में वांछित राहुल पुत्र रमई, निवासी आशरफाबाद, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी लगभग आठ माह से अपहृता के साथ फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष अलीगंज सुनील कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने उसके कब्जे से अपहृता को भी सकुशल बरामद किया। बरामद अपहृता को महिला आरक्षी की सुपुर्दगी में देकर नियमानुसार चिकित्सकीय एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार तथा कांस्टेबल मोनिका सिंह शामिल रहीं।


