एआईएमआईएम ने टांडा कोतवाल को सौंपा ज्ञापन
Ambedkar-nagar News - सद्दरपुर के टांडा नगर में बकरीद पर्व के लिए एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जानवरों की बाजार में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की मांग की गई।

सद्दरपुर। टांडा नगर में बकरीद पर्व व उसके पूर्व लगने वाले जानवरों की बाजार में साफ सफाई, सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी के नेतृत्व में एक दल ने अधिकारियों से मिलकर ज्ञाापन सौंपा। बकरीद पर्व पर नैपुरा के एकता मैदान में लगने वाली पड़वा मंडी, अलीगंज सालारगढ़ में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, उजाले के लिए स्ट्रीट लाइट, सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था, प्रशासनिक कैम्प लगाने के लिए एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसाारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम टांडा, सीओ टांडा, कोतवाल टांडा व अलीगंज प्रभारी निरीक्षक से मिलकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में नबी अहमद अंसारी, मकसूद अंसारी, शिबू शेख, अदना चिश्ती, बाबू, नूर मोहम्मद, नबी शान, अख्तर हुसैन, दस्तगीर आलम शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


