Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsAdministrative Justice Praveen Kumar Giri Inspects District Court in Ambedkarnagar
प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय ने किया जिला न्यायालय का निरीक्षण

प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय ने किया जिला न्यायालय का निरीक्षण

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि ने जनपद न्यायालय का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पौधरोपण भी किया। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने न्यायमूर्ति से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान के लिए पत्र दिए, जिसमें विभिन्न न्यायालयों के लिए सुधार की मांग की गई।

Nov 17, 2025 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के एक दिनी दौरे पर प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद प्रवीण कुमार गिरि ने जनपद न्यायालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने जिला जज चन्द्रोदय कुमार, डीएम अनुपम शुक्ल, एसपी अभिजीत आर शंकर की मौजूदगी में पौधरोपण भी किया। वहीं बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मुलाकात कर कार्रवाई के लिए पत्र दिए। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जनपद न्यायालय व नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय के भवन का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर जनपद न्यायाधीश चन्द्रोदय कुमार, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट राम विलास सिंह, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट मोहन कुमार, सीजेएम सुधा यादव, प्रशासनिक अधिकारी/केन्द्रीय नाजिर मनोज कुमार एवं न्यायालय प्रबंधक अमित कुमार वर्मा प्रमुख रूप से साथ रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र भी दिया। पत्र में न्यायालय परिसर के पूर्वी दीवाल पर स्थित बंद किए गए छोटे गेट को खोलने, पारिवारिक न्यायाधीश व उनके न्यायालय से सम्बंधित समस्त कार्यालय दीवानी परिसर में नवनिर्मित भवन में स्थापित किए जाने, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायालय की जिले में स्थापना, रिक्त न्यायालयों में स्थान की पूर्ति एवं दीवानी परिसर में एटीएम/बैंक स्थापित करने की मांग की। मौके पर सचिव अरविन्द कुमार त्रिपाठी, पंडित ताराकान्त त्रिपाठी, सुरेन्द्र नाथ यादव, त्रिभुवन नाथ पांडेय, राजेन्द्र पटेल, डीपी सिंह, मोहम्मद अली जैदी, दिवाकर गोस्वामी, अनिरुद्ध वर्मा व इन्द्रमणि शुक्ला साथ रहे।