ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरसेवानिवृत्त कर्मी के खाते से 50 हजार की धोखाधड़ी में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से 50 हजार की धोखाधड़ी में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

अम्बेडकरनगर। साइबर क्राइम के शिकार हुए नगर के बीएनकेबी महाविद्यालय के रिटायर्ड प्रधान लिपिक...

सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से 50 हजार की धोखाधड़ी में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरSat, 13 Feb 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। साइबर क्राइम के शिकार हुए नगर के बीएनकेबी महाविद्यालय के रिटायर्ड प्रधान लिपिक लालमणि त्रिपाठी के मामले में पुलिसिया कार्रवाई सिफर है। अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दिए जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़ित लालमणि त्रिपाठी ने एसपी, एएसपी को शिकायती पत्र देकर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

नगर के बैरमपुर बरवां निवासी लालमणि त्रिपाठी सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक हैं। उनका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया के अकबरपुर ब्रांच में है। दो दिन पूर्व उनके मोबाइल फोन पर नितिन कुमार के नाम से फोन आया और फोन करने वाले ने लगभग 4999 रुपए कैशबैक की बात करते हुए उनके साथ धोखाधड़ी की और उनके खाते से 50 हजार 352 रुपये निकाल लिए गए थे। धोखाधड़ी की आशंका में जब लालमणि त्रिपाठी ने एटीएम से बैंक का बैलेंस चेक किया पता चला उनके खाते में मात्र 85 पैसे शेष रह गए हैं। उन्होंने गुरुवार को बैंक के अधिकारियों को और अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले को साइबर क्राइम को जांच करने के लिए कहा गया है। उन्होंने शीघ्र मामले का वर्कआउट हो जाने की उम्मीद जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें