सर्वधर्म सभा का आयोजन 13 को
Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar-nagar News - सैदापुर के जलालपुर में 13 अप्रैल को ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अली खामेनेई की 40वीं मजलिस शोक सभा का आयोजन होगा। इस सभा में डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही मुख्य रूप से भाग लेंगे। विभिन्न धर्मों के विद्वान भी अपने विचार साझा करेंगे।

सैदापुर। पूर्वांचल के शिया बाहुल क्षेत्र जलालपुर के चिलवनिया स्थित कर्बला बड़ी दरगाह में आगामी 13 अप्रैल को ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अली खामेनेई की 40वें की मजलिस शोक सभा (सर्वधर्म सभा) का आयोजन होगा। सभा में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही मुख्य रूप से भाग लेंगे। आयोजन समिति से जुड़े इब्ने अली जाफरी व एहसान रजा मीसम ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के विचारक एवं विद्वान भी अपने विचार प्रकट करेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


