ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरपांचों तहसील क्षेत्रों में 33 लाख पौधे रोपे जाएंगे

पांचों तहसील क्षेत्रों में 33 लाख पौधे रोपे जाएंगे

अम्बेडकरनगर। पौधरोपण अभियान के तहत जिले के पांचों तहसील क्षेत्रों को मिलाकर के 33...

पांचों तहसील क्षेत्रों में 33 लाख पौधे रोपे जाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरThu, 24 Jun 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। पौधरोपण अभियान के तहत जिले के पांचों तहसील क्षेत्रों को मिलाकर के 33 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से वन विभाग समेत 20 विभागों को पौधे रोपित करने के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए गए हैं इसमें सर्वाधिक वन विभाग को 1461000 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।

पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के साथ धरा को हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण अभियान जुलाई माह के प्रथम पखवाड़े में चलाया जाता है। पौध रोपित करने के लिए वन विभाग ने गड्ढा खुदाई समेत अन्य तैयारियों को अमली जामा पहनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वन विभाग के चारों रेंज अकबरपुर में 450350, टांडा में 361350, जलालपुर में 324600 एवं बसखारी रेंज में 324007 पौध कुल 14 लाख 61 हजार पौध रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग ने 1480012 पौध रोपित करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं ग्राम विकास विभाग 1060800, राजस्व विभाग 120720, पंचायती राज विभाग 120720, नगर विकास विभाग 16680, लोक निर्माण विभाग 7920, कृषि विभाग 392148, जल शक्ति विभाग 7920, पशुपालन 3600, सहकारिता 4800, उद्योग 6120, ऊर्जा 2880, माध्यमिक शिक्षा 2412, बेसिक शिक्षा 4812, प्राविधिक शिक्षा 4200, उच्च शिक्षा 15960, श्रम विभाग 2400, स्वास्थ्य विभाग 6240, उद्यान विभाग 133745 एवं गृह विभाग को 5160 पौध रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।

अकबरपुर एवं बसखारी में विकसित होगी हरित पट्टिका: अकबरपुर एवं बसखारी रेंज में हरित पट्टिका विकसित होगी। अकबरपुर रेंज के नए तहसील भवन के पीछे करीब डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्रफल में शोभाकार, छायाकार, फलदार एवं इमारती पौधे रोपित किए जाएंगे, जबकि बसखारी रेंज के सरफुद्दीनपुर में सर्वाधिक पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में हरित पट्टिका विकसित होगी। हरित पट्टिका के लिए वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मृदा नमूना की जांच समेत अन्य कार्रवाई को पूर्ण करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

‘वृक्षारोपण अभियान के तहत पौध रोपित करने के लिए 3380237 और रिपीट करने का लक्ष्य दिया गया है। 3399249 पौध रोपित करने के लिए तैयारियां पूर्ण करा ली गई हैं। शासन से आदेश निर्गत होते ही यानि जुलाई माह के प्रथम पखवाड़े में पौध रोपित करा दिया जाएगा।

एके कश्यप, प्रभागीय वन अधिकारी, अम्बेडकरनगर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें