Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar News25th Annual Urs Celebrated at Kichhauchha Dargah with Peace Prayers and Community Festivities
सूफी बुजुर्ग सैयद मोहम्मद रजा का 25वां सालाना उर्स मना, हुईं विशेष दुआएं

सूफी बुजुर्ग सैयद मोहम्मद रजा का 25वां सालाना उर्स मना, हुईं विशेष दुआएं

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - किछौछा दरगाह में सूफी बुजुर्ग सैयद मोहम्मद रजा का 25वां सालाना उर्स मनाया गया। मौलाना सैयद इरफान किछौछवी ने दुआएं मांगी। मुख्य अतिथि नदीम अहमद ने उर्स का उद्घाटन किया। कुरआनख्वानी, लंगरे आम और सूफी कव्वाली का आयोजन हुआ। फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया गया।

Dec 04, 2025 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

किछौछा, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में खानकाहे अशरफिया गुलशने रजा में सूफी बुजुर्ग सैयद मोहम्मद रजा का 25वां दो दिवसीय सालाना उर्स बहुत ही खुशनुमा माहौल में सूफी सैयद उस्मान की सरपरस्ती में मनाया गया। इस मौके पर जानशीन/उत्तराधिकारी मौलाना व एडवोकेट सैयद इरफान किछौछवी ने उर्स में आए हुए जायरीनों, अकीदतमंदों, मुल्क की खुशहाली व विश्व शांति के लिए खास दुआएं मांगी। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त नदीम अहमद ने फीता काट कर उर्स का आगाज किया। उर्स के प्रथम दिन सुबह की नमाज के बाद पहले कुरआनख्वानी हुई। उर्स में आए हुए जायरीनों, इलाकाई लोगों के लिए दोपहर में लंगरे आम का आयोजन हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हाफिज व कारी इफ्तेखार के कुरआन शरीफ की तिलावत से वार्षिक उर्स की रात में विशेष जलसे की शुरुआत हुई। जैनुल आबेदीन कानपुरी, हेलाल टांडवी, अशफाक राही, सै. मोहम्मद अब्दुल्लाह समेत अन्य शायरों व नातखांओं ने नबी की शान में नातिया कलाम व वली की शान में मनकबत पेश किया। उर्स के दूसरे दिन भी कुरआनख्वानी हुई व लंगरे आम का आयोजन हुआ। रात में विशेष सूफी फकीरी कव्वाली महफिले समा का आयोजन हुआ। कुल शरीफ हुई। सूफी बुजुर्ग सै. मोहम्मद रजा के 25वें (सिल्वरजुबली) सालाना उर्स के आखिरी दिन जानशीन मौलाना व एडवोकेट सै. इरफान किछौछवी ने जायरीनों, अकीदतमंदों, देश की खुशहाली, पूरे विश्व में अमन व चैन के लिए खास दुआएं मांगी। दो दिवसीय उर्स के दौरान फ्री मेडिकल कैंप का भी आयोजन हुआ। उर्स के सभी कार्यक्रमों में अल जामियातुल अशरफिया मुबारकपुर के सरवराहे आला अब्दुल हफीज साहब, प्रिंसिपल मुफ्ती बदरे आलम, मौलाना नईमे मिल्लत, मौलाना रिजवान अजहरी, अब्दुल मुस्तफा अजहरी, एमएलसी अंगद सिंह, मुफ्ती इरशाद, हाजी मोहम्मद फैय्याज, मोहम्मद अलीम, सै. मोइन अशरफ समेत अन्य लोग मोजूद रहे।