Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar News22-Day District Level Football Tournament Concludes Mau Claims Title
रोमांचक मुकाबले में मऊ ने जीत दर्ज कर खिताब किया अपने नाम

रोमांचक मुकाबले में मऊ ने जीत दर्ज कर खिताब किया अपने नाम

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - जलालपुर के रूहाबाद उसमापुर में 22 दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल में मऊ ने टांडा को 3-2 से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 10,000 रुपए, ट्रॉफी और मेडल दिए गए। उपविजेता टांडा...

Sep 17, 2025 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर के रूहाबाद उसमापुर में आयोजित 22 दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोहपूर्वक हुआ। उस्मानिया फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल रोमांचक मुकाबले में मऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे, जबकि टांडा की टीम केवल दो गोल ही कर सकी। इस तरह मऊ ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हाजी नफीस अहमद, आयोजक समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आफाक और उपाध्यक्ष अरशद महतो ने संयुक्त रूप से विजेता टीम मऊ को दस हजार रुपए का चेक, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं उपविजेता टांडा की टीम को पांच हजार रुपए का चेक, ट्रॉफी और मेडल दिया गया। मुख्य अतिथि हाजी नफीस अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल आपसी मेल-जोल, भाईचारे और अनुशासन का माध्यम है। समापन अवसर पर हाजी करीम, दानिश, हस्सान, शफीक अहमद, यार मोहम्मद, वजहुल कमर व अन्य मौजूद रहे।