ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर1177 समूहों के खाते में भेजे गए डेढ़ करोड़

1177 समूहों के खाते में भेजे गए डेढ़ करोड़

अम्बेडकरनगर। सरकार की नारी सशक्तीकरण की अपनी प्रतिबद्धता के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन...

1177 समूहों के खाते में भेजे गए डेढ़ करोड़
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरFri, 30 Jul 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। सरकार की नारी सशक्तीकरण की अपनी प्रतिबद्धता के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के गठित समूहों को रिवाल्विंग फंड एवं सीआईएफ की धनराशि अंतरित की गई। इस अवसर पर एनआईसी में समूह की महिलाओं से संवाद किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को एनआईसी में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम व समूह की 12 पदाधिकारियों ने बैठ कर देखा। इस कार्यक्रम को जनपद की लगभग तीन हजार समूह की महिलाओं ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देखा। मुख्यमंत्री द्वारा जिले की 435 समूहों को 65.25 लाख रुपए तथा 942 समूहों को 103.62 लाख की सीआईएफ की धनराशि समूह के खातों में ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री को सीधा प्रसारण में देख कर जनपद की महिलाएं बहुत उत्साहित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें