ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशेरडीह गांव में युवक को गोलियों से भून डाला

शेरडीह गांव में युवक को गोलियों से भून डाला

शेरडीह गांव रविवार शाम फिर सुर्खियों में आ गया। शाम को एक युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आनन फानन में युवक को एसआएन असपताल ले जाया गया। जहां...

शेरडीह गांव में युवक को गोलियों से भून डाला
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 18 Nov 2018 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

शेरडीह गांव रविवार शाम फिर सुर्खियों में आ गया। शाम को एक युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आनन फानन में युवक को एसआएन असपताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे घरवालों से एसएसपी ने पूछताछ की। हत्या पुरानी रंजिश को लेकर बताई जा रही है। अभी घरवालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

शेरडीह गांव निवासी बचई यादव का बड़ा बेटा वीरेन्द्र यादव उर्फ करिया उर्फ बाबा (32) शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने पांच वर्षीय बेटे व डेढ़ साल की बेटी और एक भतीजे को बाइक पर बिठाकर घुमाने के बाद घर छोड़ा और फिर सड़क की ओर निकला। घर से महज सौ मीटर दूर रह रहे पट्टीदारी में लगने वाले चाचा के बेटे अमर से सड़क किनारे बात कर रहा था। तभी लाल पल्सर से तीन युवक पहुंचे। बाइक चला रहा युवक गमछे से मुंह ढके थे। अमर के अनुसार पहले उसे बाइक से टक्कर मारी और फिर वीरेन्द्र पर गोलियां चलाने लगे। वीरेन्द्र भागा तो उसके पैर में भी गोली मार दी। हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग निकले।

परिजन रोते बिखलते पहुंचे एसआरएन

वीरेन्द्र को एक गोली सिर में, दूसरी पेट में और तीसरी पैर में लगी। गोली मारने की जानकारी मिलने पर घर पर मौजूद बचई लाल व अन्य लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। वीरेन्द्र को दो अस्पतालों के बाद एसआरएन ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता व वीरेन्द्र का सबसे छोटे भाई विजय व रिश्तेदार के अलावा गांववाले भी रोते बिलखते पहुंचे। घरवालों ने बताया कि बीच का भाई अनिल मुंबई गया हुआ है। उसे भी खबर दे दी गई है। वीरेन्द्र की मौत से पत्नी नीलम व मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है।

वर्जन

पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप परिवार वालों ने लगाया है। घरवाले जो भी तहरीर देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-नितिन तिवारी, एसएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें