ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयोगेश बने कांग्रेस प्रत्याशी, पंधारी ने दोबारा पर्चा भरा

योगेश बने कांग्रेस प्रत्याशी, पंधारी ने दोबारा पर्चा भरा

भाजपा छोड़कर आए योगेश शुक्ला ने मंगलवार को इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। फूलपुर क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार पंधारी यादव ने दोबारा नामांकन...

योगेश बने कांग्रेस प्रत्याशी, पंधारी ने दोबारा पर्चा भरा
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादTue, 23 Apr 2019 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा छोड़कर आए योगेश शुक्ला ने मंगलवार को इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। फूलपुर क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार पंधारी यादव ने दोबारा नामांकन किया। उन्होंने सोमवार को भी पर्चा दाखिल किया था।

योगेश के प्रस्तावक नफीस अनवर, विजय मिश्र, राम कृपाल और विनय दुबे रहे। योगेश स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व समन्वयक होने के साथ ही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इलाहाबाद सीट पर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री डॉ. रीचा बहुगुणा जोशी के भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ही योगेश के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।पंधारी यादव ने सोमवार को निवर्तमान सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, एमएलसी वासुदेव यादव, सपा के प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, सपा नेत्री निधि यादव के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर फूलपुर सीट से पर्चा दाखिल किया था। मंगलवार को उन्होंने दोबारा नामांकन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें