ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजिले को हरा भरा बनाने के लिए खर्च होंगे 58 करोड़

जिले को हरा भरा बनाने के लिए खर्च होंगे 58 करोड़

जिले को हरा भरा बनाने के लिए इस बार 58 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग सहित जिले के सभी विभागों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गांवों में खेतों की मेढ़ों पर 33 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इस...

जिले को हरा भरा बनाने के लिए खर्च होंगे 58 करोड़
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादThu, 04 Jul 2019 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले को हरा भरा बनाने के लिए इस बार 58 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग सहित जिले के सभी विभागों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गांवों में खेतों की मेढ़ों पर 33 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर लगभग 58 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बारिश का मौसम करीब आते ही विभागों ने जिले को एक बार फिर हरा भरा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कुम्भ मेले के दौरान जमकर हुई पेड़ों की कटाई के बाद इस साल लगभग तीस लाख अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

आजाद पार्क में लगेंगे एक हजार पौधे

चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए उद्यान अधीक्षक के दफ्तर के आसपास खुदाई हो चुकी है। जुलाई के मध्य में बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम कराया जाएगा। उद्यान अधीक्षक सीमा सिंह राणा ने बताया कि इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।

जिले में इस बार 58 लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य दिया गया है। हमारा उद्देश्य है कि हरियाली बढ़े। इसके लिए शासन की ओर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कार्यक्रम चलाया जाएगा।

--वाईपी शुक्ल, डीएफओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें