ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसिविल डिफेंस के वार्डेन का बढ़ेगा भत्ता, मिलेगी वर्दी

सिविल डिफेंस के वार्डेन का बढ़ेगा भत्ता, मिलेगी वर्दी

नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेनों का भत्ता बढ़ाया जाएगा और इनको वर्दी भी मुहैया कराई जाएगी। इसका शासनादेश एक-दो महीने में जारी हो जाएगा। प्रदेश के नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को...

सिविल डिफेंस के वार्डेन का बढ़ेगा भत्ता, मिलेगी वर्दी
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादThu, 04 Oct 2018 01:17 PM
ऐप पर पढ़ें

नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेनों का भत्ता बढ़ाया जाएगा और इनको वर्दी भी मुहैया कराई जाएगी। इसका शासनादेश एक-दो महीने में जारी हो जाएगा। प्रदेश के नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को सर्किट हाउस में 17 महानगरों के सिविल डिफेंस के अधिकारियों व पदाधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी।

राज्यमंत्री ने कहा कि हर महानगर में नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों को अलग-अलग पहचान पत्र जारी किए गए हैं। अब प्रदेशभर में एक तरह के पहचान पत्र वार्डेन को दिए जाएंगे। हर वार्डेन को केवल 31 रुपये भत्ता मिल रहा है इसलिए लोग लेते ही नहीं है। सम्मानजनक भत्ता देने पर प्रदेश सरकार का विचार कर रही है। इसका आदेश जल्द जारी हो जाएगा।

नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेले में नागरिक सुरक्षा के वार्डेन व स्वयंसेवकों की भूमिका काफी अहम होगी। इसलिए प्रदेश के सभी महानगरों के वार्डेन को भी मेले में लगाया जाएगा। भीड़ नियंत्रण व यातायात नियंत्रण के साथ वार्डेंनों को आपदा चिकित्सा दल के साथ भी तैनात जाएगा।

प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा राजन शुक्ल ने कहा कि इलाहाबाद के 550 वार्डेनों को एनडीआरफ व पुलिस प्रशिक्षण देगी। अन्य जिलों के वार्डेनों को भी प्रशिक्षित कर कुम्भ मेले में तैनात किया जाएगा। बैठक में कई वार्डेन ने मांग की कि ड्यूटी भत्ता कम से कम पांच सौ रुपये दिया जाए। बताया कि सिविल डिफेंस दफ्तर के लिए प्रशासन ने कलक्ट्रेट के पास जमीन तो उपलब्ध करा दी है पर भवन निर्माण के लिए बजट की जरूरत है। राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि भवन के लिए धन की व्यवस्था कराई जाएगी।

इस दौरान आईजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर, मंडलायुक्त आशीष गोयल, डीआईजी कुम्भ केपी सिंह, एडीएम सिटी एके कनौजिया, डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह, चीफ वार्डेन अनिल कुमार, सहायक उपनियंत्रक योगेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, महेन्द्र सक्सेना, राजीव भनोट, रविशंकर द्विवेदी, सुनील गुप्ता व रोहित केसरवानी सहित सैकड़ों वार्डेन मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें