ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकथ्य, शिल्प में बेजोड़ हैं विनय की रचनाएं : रविनंदन

कथ्य, शिल्प में बेजोड़ हैं विनय की रचनाएं : रविनंदन

रीड पब्लिकेशन का वार्षिक विमोचन समारोह रविवार को हिन्दुस्तानी एकेडेमी में आयोजित किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने पांच रचनाकारों की विभिन्न विधाओं में प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया। विशिष्ट अतिथि...

कथ्य, शिल्प में बेजोड़ हैं विनय की रचनाएं : रविनंदन
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 13 Oct 2019 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रीड पब्लिकेशन का वार्षिक विमोचन समारोह रविवार को हिन्दुस्तानी एकेडेमी में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पं. राम नरेश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्र, स्वामी आनंद ध्रुव और अनुराधा ओस रहीं। इस मौके पर अतिथियों ने पांच रचनाकारों की विभिन्न विधाओं में प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया। अध्यक्षता भोलानाथ कुशवाहा ने किया।

लेखिका शांभवी की पुस्तक ‘हतभागो की आस, प्रतिमा शर्मा की ‘मौन अधरों के संवाद, डॉ. मोनिका शर्मा की ‘लकी चार्म, डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव की पुस्तक ‘संगम की ठंडी रेत पर और साझा काव्य संग्रह ‘भाव मंजरी का विमोचन किया गया। विशिष्ट अतिथि रविनंदन सिंह ने कहा कि डॉ. विनय श्रीवास्तव एक समर्थ रचनाकार हैं। शिल्प और कथ्य दोनों स्तर पर उनकी रचनाएं संप्रेषित करने में सक्षम है। इस मौके पर रचनाकारों ने लेखकीय अनुभव का साझा किया। संचालन कमल पांडेय ने किया। नेहा पांडेय, लोकेश श्रीवास्तव, ललिता नारायणी, कविता उपाध्याय, उमेश श्रीवास्तव, विपिन दिलकश, नंदिता एकाकी, सोनिया शर्मा ने काव्य पाठ किया।

साहित्यकारों को नंदल हितैषी स्मृति सम्मान

इस मौके पर नवगीतकार यश मालवीय, साहित्यकार रविनंदन सिंह, भोलानाथ कुशवाहा, डॉ. श्लेष गौतम, अनिल अरोरा, डॉ. मोनिका शर्मा और अमन वर्मा को नंदल हितैषी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रकाशक दिनेश कुशवाहा ने प्रकाशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें