ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशज्ञानपुर विधायक के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू

ज्ञानपुर विधायक के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू

ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप की विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। सीएम के निर्देश पर यह जांच की जा रही है। नियमानुसार जांच में प्रथमदृष्टया सबूत मिलने के बाद शासन के...

ज्ञानपुर विधायक के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 14 Jan 2018 10:44 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप की विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। सीएम के निर्देश पर यह जांच की जा रही है। नियमानुसार जांच में प्रथमदृष्टया सबूत मिलने के बाद शासन के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। आरोप यह भी लगाया था कि उनका भदोही समेत कई जगहों पर बेनामी संपत्ति है। मुख्यमंत्री ने शिकायती पत्र पर विजिलेंस को जांच सौंप दी। इलाहाबाद की विजिलेंस टीम शिकायती पत्र के आधार पर विजय मिश्र की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। यह भी पता लगा रही है कि उन्होंने कहां-कहां पर जमीनें खरीदीं और उनका बैंक बैलेंस कितना है। उनकी कुल आय और संपत्ति का ब्योरा जुटाने के बाद विजिलेंस टीम कार्रवाई करेगी।

इनका कहना है

शासन के निर्देश पर जांच की जा रही है। जांच में आरोप की पुष्टि हुई तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी इस प्रकरण में कुछ भी खुलासा नहीं किया जा सकता।

शैलेश यादव, एसपी विजिलेंस

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें