ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशचयन बोर्ड सदस्य अनीता ने भी दिया इस्तीफा

चयन बोर्ड सदस्य अनीता ने भी दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सदस्य अनीता यादव ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता के 10 अगस्त को इस्तीफा देने के बाद तीन सदस्य पद छोड़ चुके है। अनीता से पहले...

चयन बोर्ड सदस्य अनीता ने भी दिया इस्तीफा
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादFri, 25 Aug 2017 03:53 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सदस्य अनीता यादव ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता के 10 अगस्त को इस्तीफा देने के बाद तीन सदस्य पद छोड़ चुके है। अनीता से पहले रमेश शर्मा और मनोज यादव इस्तीफा दे चुके हैं। अनीता यादव एक समय चयन बोर्ड की कार्यवाहक अध्यक्ष भी थीं। उनके कार्यकाल में बिना कायदे-कानून के महंगी गाड़ी खरीदने का मामला सामने आया था। उन्हें दो बार सदस्य पद पर तैनाती मिली और तकरीबन 3.5 साल रहीं। उन्होंने अपना इस्तीफा चयन बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव को भेज दिया है। अनीता यादव के इस्तीफा देने के बाद वर्तमान में दो सदस्य डॉ. आशालता सिंह और नरेन्द्र सिंह यादव बचे हैं। चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के विलय के निर्णय के बाद इस्तीफे का सिलसिला शुरू हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें