ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमजदूर को धमकाना बसपा नेता को पड़ा महंगा, कई धाराओं में केस दर्ज

मजदूर को धमकाना बसपा नेता को पड़ा महंगा, कई धाराओं में केस दर्ज

इलाहाबाद जनपद के बसपा नेता आशीष उर्फ मोनू सिंह के खिलाफ रविवार को दलित उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। उन पर एक मजदूर को जान से मारने की धमकी व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप है।...

मजदूर को धमकाना बसपा नेता को पड़ा महंगा, कई धाराओं में केस दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 17 Jun 2018 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद जनपद के बसपा नेता आशीष उर्फ मोनू सिंह के खिलाफ रविवार को दलित उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। उन पर एक मजदूर को जान से मारने की धमकी व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए नेता के चार पहिया वाहन को भी कब्जे में लिया है।
 
ऊंज थाना क्षेत्र के बनकट खास गांव निवासी राजेंद्र नामक मजदूर ने रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि इलाहाबाद जिले के अहिरी, हंडिया गांव निवासी बसपा नेता ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कहा कि वह जबरदस्ती उससे अपने यहां काम करवाना चाहते थे।  इसके एवज में पैसा भी नहीं देते थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर बसपा नेता के चार पहिया वाहन को भी कब्जे में लिया। उसके गाड़ी में काली फिल्म्स और हूटर भी लगा था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि राजेन्द्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए सफारी गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया। हालांकि पुलिस ने दबाव को देखते हुए आरोपित को थाने से ही जमानत दे दी। मजदूर ने जो ऑडियो पुलिस को दिया है। उसमें आरोपित लगातार उसे जातिसूचक गलियों से नवाजा है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें