ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअल्लापुर के हजारों घरों में पानी संकट

अल्लापुर के हजारों घरों में पानी संकट

अल्लापुर के हजारों घरों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। क्षेत्र के तीन नलकूप बंद होने से बुधवार सुबह से आधा दर्जन मोहल्लों में जलापूर्ति देर रात तक ठप...

अल्लापुर के हजारों घरों में पानी संकट
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादThu, 07 Dec 2017 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

अल्लापुर के हजारों घरों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। क्षेत्र के तीन नलकूप बंद होने से बुधवार सुबह से आधा दर्जन मोहल्लों में जलापूर्ति देर रात तक ठप रही।

क्षेत्र के 80 फीट रोड पर महादेव मंदिर के पास सीवर के लिए सड़क खोदते समय पानी का पाइप टूटने से संकट खड़ा हुआ। पाइप की मरम्मत के लिए तीन नलकूपों से जलापूर्ति रोकनी पड़ी। क्षेत्र के पूर्व पार्षद विनय मिश्र ने बताया कि लेबर चौराहा, शिवनगर कालोनी और लोहा पार्क नलकूपों से जलापूर्ति रोकी गई। इससे लेबर चौराहा, शिवनगर कालोनी, कैलाशपुरी, नेह निकुंज बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, किदवई नगर के लगभग तीन हजार परिवारों को देर रात तक पानी नहीं मिला। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा ने बताया गुरुवार सुबह तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

कई दिन से है संकट:

इलाहाबाद। अल्लापुर क्षेत्र में कई दिन से पानी का संकट है। क्षेत्र के सैकड़ों घरों में कभी दोपहर दो बजे या रात आठ बजे के बाद पानी मिल रहा है। दो दिन पहले भी अल्लापुर के 60 फीट रोड रोड पर सीवर के लिए सड़क खोदते समय पाइप टूटा और जलापूर्ति ठप हो गई। जलकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि संकट से जूझ रहे क्षेत्र में आठ टैंकर लगाए गए। इससे पहले भी कई बार पाइप टूट चुका है।

मेंहदौरी में भी टूटा पाइप:

इलाहाबाद। तेलियरगंज क्षेत्र के मेंहदौरी में भी पाइप फटने से पानी का संकट हुआ। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा ने बताया कि टूटे पाइप की मरम्मत हो रही है लेकिन जलापूर्ति पूरी तरह ठप नहीं हुई। कुछ घरों में संकट है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें