ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसाइबर शातिरों ने लगाई फौजी को हजारों की चपत

साइबर शातिरों ने लगाई फौजी को हजारों की चपत

साइबर शातिर के ठगी का शिकार हुआ फौजी अब इंसाफ के लिए लड़ रहा है। शुक्रवार को उसने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। फौजी राजेश यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी के पास कॉल करके साइबर शातिर...

साइबर शातिरों ने लगाई फौजी को हजारों की चपत
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादFri, 30 Jun 2017 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

साइबर शातिर के ठगी का शिकार हुआ फौजी अब इंसाफ के लिए लड़ रहा है। शुक्रवार को उसने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। फौजी राजेश यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी के पास कॉल करके साइबर शातिर ने एटीएम का कोड व पिन पूछकर उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये की चपत लगा दी। उसने 24 मई को कैंट थाने में केस दर्ज कराया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। फौजी ने बैंक डिटेल से पता लगाया कि झारखंड में एक युवक ने पेटीएम से ऑनलाइन शॉपिंग की है। इसके बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें