ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहवा से कोहरा छटा, निकली धूप पर गलन बढ़ी

हवा से कोहरा छटा, निकली धूप पर गलन बढ़ी

तेज हवाओं के साथ कोहरा छटा और धूप भी तेज निकली, लेकिन शाम को फिर गलन बढ़ गई। बुधवार शाम हवा के साथ गलन से लोगों की कंपकपी छूट गई। क्रिससम मेले की वजह से खासकर युवावर्ग जैकेट, स्वेटर पहने रात दस बजे...

हवा से कोहरा छटा, निकली धूप पर गलन बढ़ी
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादWed, 25 Dec 2019 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

तेज हवाओं के साथ कोहरा छटा और धूप भी तेज निकली, लेकिन शाम को फिर गलन बढ़ गई। बुधवार शाम हवा के साथ गलन से लोगों की कंपकपी छूट गई। क्रिससम मेले की वजह से खासकर युवावर्ग जैकेट, स्वेटर पहने रात दस बजे तक सिविल लाइंस की सड़कों पर घूमते रहे। मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने के कारण मंगलवार की अपेक्षा बुधवार का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ा है। मौसम में उतार चढ़ाव जा रही है। न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है।

हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग बेहाल हो गए हैं। मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कभी धूप तो कभी आसमान में बदरी छा जा रही है। ऐसे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में आने वाले दिनों में और गलन बढ़ने के आसार हैं।

ऊनी कपड़ों की दुकानों पर लग रही भीड़

शहर के बाजारों में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। चौक, सिविल लाइंस, कटरा, तेलियरगंज स्थित गारमेंट्स की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। सिविल लाइंस स्थित तिब्बती मार्केट में खरीदारी के लिए शहरी पहुंच रहे हैं। टोपी, दस्ताने, स्वेटर, शॉल, जैकेट आदि ठंड से बचाव के परिधान लोग खरीद रहे हैं। दुकानदार मनमाना रेट में ऊनी कपड़े बेच रहे हैं। शहर के शॉपिंग मॉल में भी भीड़ लगी है। यहां स्कीम के तहत कपड़े बेचे जा रहे हैं।

अलाव के पास बैठे रहे लोग

बुधवार शाम चार बजे से ही लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया। दिन ढलने के बाद सड़क पर अलाव दिखने लगे। नगर निगम ने अलाव की व्यवस्था चिह्नित स्थानों पर की है, लेकिन रिक्शा चालक सड़क पर अपने बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे रहे। अलाव देख राहगीर भी कुछ देर के लिए ठहर गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें