ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनगर विकास राज्यमंत्री निरीक्षण करने पहुंचे कोरांव नगर पंचायत

नगर विकास राज्यमंत्री निरीक्षण करने पहुंचे कोरांव नगर पंचायत

नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव शुक्रवार को नगर पंचायत कोरांव का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री को नगर पंचायत क्षेत्र में गंदगी व अन्य समस्याओं के संबंध में शिकायत मिली थी। नगर विकास राज्य मंत्री...

नगर विकास राज्यमंत्री निरीक्षण करने पहुंचे कोरांव नगर पंचायत
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादFri, 08 Sep 2017 03:24 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव शुक्रवार को नगर पंचायत कोरांव का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री को नगर पंचायत क्षेत्र में गंदगी व अन्य समस्याओं के संबंध में शिकायत मिली थी। नगर विकास राज्य मंत्री ने समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अनिल मिश्र और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने दो सितंबर को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की थी। इस दौरान इन लोगों ने मंत्री से नगर पंचायत कोरांव की गड़बड़ियों की शिकायत की थी। इसी के संदर्भ में मुआयना के लिए शुक्रवार को नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव कोरांव नगर पंचायत पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई के संबंध में विशेष तौर पर हिदायत दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें