ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकिशोरी से रेप व हत्या वाली जगह का एसएसपी ने लिया जायजा

किशोरी से रेप व हत्या वाली जगह का एसएसपी ने लिया जायजा

औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी में शुक्रवार शाम एक किशोरी की दुराचार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद रविवार को एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने वहां कई...

किशोरी से रेप व हत्या वाली जगह का एसएसपी ने लिया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 12 Jan 2020 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी में शुक्रवार शाम एक किशोरी की दुराचार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद रविवार को एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने वहां कई लोगों से पूछताछ की। बता दें कि मुंगारी टोल प्लाजा के पास स्थित एक नाले में शुक्रवार शाम किशोरी की लाश पाई गई। उसका गला दुपट्टे से कसा था। सूचना पर औद्योगिक पुलिस एवं सीओ करछना पहुंचे थे। उन्होंने हंगामे के डर से शव आननफानन में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। इसके बाद शनिवार को किशोरी का शव लेकर ग्रामीणों ने मिर्जापुर राजमार्ग आधे घंटे तक जाम रखा। पुलिस की ओर से कातिल को 24 घंटे में गिरफ्तार करने के आश्वासन पर जाम खत्म किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो किशोरी के साथ दरिंदगी के बाद हत्या के तार टोल प्लाजा से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने दो टोल कर्मियों को हिरासत में भी लिया था। इसके साथ ही पास में रहने वाली एक लड़की को भी हिरासत मे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रविवार को एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहां कुछ लोगों से पूछताछ की। साथ ही एसएसपी ने मृतका के घरवालों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और कातिलों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें