ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशिव किशोर, इमरान माबूद, हरिशंकर व अजय शुक्ल भी निर्वाचित

शिव किशोर, इमरान माबूद, हरिशंकर व अजय शुक्ल भी निर्वाचित

यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव में इलाहाबाद के अजय यादव के बाद बुलंदशहर के शिव किशोर गौर, इलाहाबाद के इमरान माबूद खां, वाराणसी के हरिशंकर सिंह और लखीमपुर खीरी के अजय कुमार शुक्ल निर्धारित...

शिव किशोर, इमरान माबूद, हरिशंकर व अजय शुक्ल भी निर्वाचित
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 16 Dec 2018 01:40 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव में इलाहाबाद के अजय यादव के बाद बुलंदशहर के शिव किशोर गौर, इलाहाबाद के इमरान माबूद खां, वाराणसी के हरिशंकर सिंह और लखीमपुर खीरी के अजय कुमार शुक्ल निर्धारित कोटे के 4683 वोट पाकर निर्वाचित हो चुके हैं।

एलिमिनेशन राउंड में शनिवार तक की मतगणना में इलाहाबाद के पांचूराम मौर्य (4626 वोट) छठवें, बरेली के श्रीश कुमार मेहरोत्रा (4453.32वोट) सातवें, इलाहाबाद के अमरेंद्र नाथ सिंह (4410.44 वोट) आठवें, मेरठ के रोहिताश्व कुमार अग्रवाल (4395.42 वोट) नौंवें, कानपुर के योगेंद्र स्वरूप (4294 वोट) 10वें, आगरा की दरवेश सिंह (4210.24 वोट) 11वें, वाराणसी के श्रीनाथ त्रिपाठी (4133.70 वोट) 12वें, लखनऊ के जानकी शरण पांडेय (3756.72 वोट) 13वें, इलाहाबाद के देवेंद्र मिश्र नगरहा (3724 वोट) 14वें, लखनऊ के प्रदीप कुमार सिंह (3668.70 वोट) 15वें, इलाहाबाद के बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (3649.72 वोट) 16वें, बिजनौर के बलवंत सिंह (3635.72 वोट) 17वें, लखनऊ के अब्दुल रज्जाक खां (3469.94 वोट) 18वें, इलाहाबाद के राकेश पाठक (3465.26 वोट) 19वें, लखनऊ के अखिलेश अवस्थी (3458 वोट) 20वें, वहीं के परेश मिश्र (3455 वोट) 21वें व जय नारायण पांडेय (3319.52 वोट) 22वें, कानपुर के अंकज मिश्र (3258 वोट) 23वें, गोरखपुर के मधुसूदन त्रिपाठी (3237.26 वोट) 24वें, लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल (3213 वोट) 25वें, गोंडा के अजय शंकर श्रीवास्तव (3161.72 वोट) 26वें और मऊ के अरबिंद तिवारी (3091.96 वोट) 27वें स्थान पर चल रहे हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें