ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशचयन बोर्ड की अंतिम सदस्य ने भी दिया इस्तीफा

चयन बोर्ड की अंतिम सदस्य ने भी दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सदस्य उॉ. आशालता सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनके इस्तीफे की भाषा को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। डॉ. आशालता सिंह ने चयन बोर्ड...

चयन बोर्ड की अंतिम सदस्य ने भी दिया इस्तीफा
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादWed, 06 Sep 2017 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सदस्य उॉ. आशालता सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनके इस्तीफे की भाषा को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। डॉ. आशालता सिंह ने चयन बोर्ड को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि वे आज 6 अक्तूबर को अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर ने उन्हें फोन कर जब यह बात बताई तो डॉ. आशालता ने कुछ सुनने से इनकार कर दिया। अपर मुख्य सचिव को संबोधित इस्तीफे में उन्होंने जहां हस्ताक्षर किया वहां तारीख नहीं लिखी है। चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के विलय के निर्णय के बाद पिछले महीने अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद दूसरे सदस्यों मनोज यादव, रमेश शर्मा, अनीता यादव, नरेन्द्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें