ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदूसरे दिन भी शिवालयों में लगी रही कतार

दूसरे दिन भी शिवालयों में लगी रही कतार

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को भी शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए शिवभक्तों की भीड़ रही। व्रती भक्तों ने संगम स्नान के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर हर..हर महादेव का जयघोष...

दूसरे दिन भी शिवालयों में लगी रही कतार
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादThu, 15 Feb 2018 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को भी शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए शिवभक्तों की भीड़ रही। व्रती भक्तों ने संगम स्नान के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर हर..हर महादेव का जयघोष किया। इस अवसर पर शिवालयों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक करके भक्तों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मनकामेश्वर मंदिर में स्वामी श्रीधरानंद के सानिध्य में भक्तों ने जलाभिषेक किया। हनुमत निकेतन, हाटकेश्वर मंदिर, शिवकुटी महादेव, कमौरी महादेव मंदिर में भक्तों ने शिवलिंग पर दूध व जल से अभिषेक करने कर बेलपत्र, धतूरा, बैर, दही, शक्कर, चंदन, केसर, रोली चढ़ाया। जंगमवाड़ी मठ में स्वामी नीरज गिरि के सानिध्य में भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। सर्वेश्वर महादेव में महंत राधा माधव दास और पं. शिवाकांत पांडेय के सानिध्य में रुद्राभिषेक किया गया। निम्बार्क आश्रम रामबाग में महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत शिव महात्म्य का पाठ किया गया। सिद्धपीठ भोलेगिरी महादेव मंदिर कघटर में पुजारी पं. रामलाल शास्त्री की ओर से जलाभिषेक किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें