हॉस्टल के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख के दो मकान भी सील
प्रशासन ने चाका के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के दो मकान शुक्रवार को सील कर दिए। उनका एक हॉस्टल पहले ही सील किया जा चुका है। पुराने मामले में ही ज्ञानपुर (भदोही) के विधायक विजय मिश्र का अल्लापुर स्थित मकान...
Center,AllahabadFri, 02 Jun 2017 12:33 PM
ऐप पर पढ़ें
प्रशासन ने चाका के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के दो मकान शुक्रवार को सील कर दिए। उनका एक हॉस्टल पहले ही सील किया जा चुका है। पुराने मामले में ही ज्ञानपुर (भदोही) के विधायक विजय मिश्र का अल्लापुर स्थित मकान गुरुवार को सील किया गया था। चाका के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्र के नैनी ओर लवायन गांव स्थित मकान को सील करने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम शुक्रवार को सुबह पहुंची। वर्ष 2008 में गैंगस्टर एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए उनके चार मकान सील किए गए थे। लेकिन प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद सील खोल दी गई थी। अब प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद फिर कार्रवाई करते हुए पहले हॉस्टल और फिर मकान सील किए गए हैं।