ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलोकनृत्य से नन्हीं छात्राओं ने किया मुग्ध

लोकनृत्य से नन्हीं छात्राओं ने किया मुग्ध

इलाहाबाद। पं. रामचंद्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।...

लोकनृत्य से नन्हीं छात्राओं ने किया मुग्ध
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादMon, 18 Dec 2017 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद। पं. रामचंद्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। बच्चों के लिए कई खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं थीं। बच्चों ने स्वागत नृत्य के बाद सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। नन्हीं छात्राओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वच्छ भारत नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। एक अन्य नाट्य प्रस्तुति ‘सेव वाटर के जरिए जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही फ्लावर डांस, स्कूल चलें हम, पापा मेरे पापा डांस की खूब सराहना हुई। संचालन रितिका मिश्रा एवं शुभी त्रिपाठी ने किया। स्वागत सुभाष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में राजाराम पांडेय, प्रकाश चंद्र मिश्रा, विकाश चंद्र मिश्रा, दिनेश तिवारी एवं आकाश मिश्रा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें