ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशास्त्री ब्रिज की ओर खिसका संगम, झूंसी में बसेगा मेला

शास्त्री ब्रिज की ओर खिसका संगम, झूंसी में बसेगा मेला

बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही संगम अपने शास्त्री ब्रिज की ओर खिसकने लगा है। वीआईपी घाट की ओर से संगम वर्तमान में रामघाट की ओर आ गया है। संगम अगर यही रहा तो इस बार माघ मेला झूंसी की ओर बसाना पड़ेगा।...

शास्त्री ब्रिज की ओर खिसका संगम, झूंसी में बसेगा मेला
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादTue, 15 Oct 2019 02:07 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही संगम अपने शास्त्री ब्रिज की ओर खिसकने लगा है। वीआईपी घाट की ओर से संगम वर्तमान में रामघाट की ओर आ गया है। संगम अगर यही रहा तो इस बार माघ मेला झूंसी की ओर बसाना पड़ेगा। हालांकि वास्तवित स्थिति का अंदाजा छह दिन बाद लगेगा।

गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही संगम रामघाट के करीब आ गया है। यमुना का दबाव गंगा पर बढ़ा है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि संगम शास्त्री ब्रिज की ओर खिसकने के कारण गंगा दक्षिण वाहिनी हो गई है। हालांकि अभी पानी और कम होगा। इसके बाद ही वास्तवितक स्थिति की जानकारी होगी। मेला प्रशासन ने वर्तमान की स्थिति देखकर फिलहाल मेला झूंसी में बसाने की तैयारी की है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के एक्सईएन दिनेश तिवारी का कहना है कि अभी कम से कम पांच दिन बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें