ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रभु यीशु के शांति संदेश गीतों में सजाकर सुनाए

प्रभु यीशु के शांति संदेश गीतों में सजाकर सुनाए

प्रभु यीशु के शांति संदेश गीतों में पिरोकर लोगों तक पहुंचाने के लिए संगीतमयी संध्या शनिवार को सेँट पीटर्स चर्च में सजी। म्योराबाद स्थित चर्च में हैदराबाद के पीस म्यूजिक मिनिस्ट्रीज की ओर से यीशु के...

प्रभु यीशु के शांति संदेश गीतों में सजाकर सुनाए
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 21 Jul 2019 02:41 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रभु यीशु के शांति संदेश गीतों में पिरोकर लोगों तक पहुंचाने के लिए संगीतमयी संध्या शनिवार को सेँट पीटर्स चर्च में सजी। म्योराबाद स्थित चर्च में हैदराबाद के पीस म्यूजिक मिनिस्ट्रीज की ओर से यीशु के संदेश वाले गीतों की प्रस्तुति की गई। इसे सुनने के लिए चर्च में बड़ी तादाद में मसीही समुदाय के लोग जुटे।

देश के 100 शहरों में प्रभु यीशु के शांति संदेश गीतों के रूप में प्रसारित करने के उद्देश्य से पीस म्यूजिक मिनिस्ट्रीज समूह निकला है। अपने इस सफर के 93वें पड़ाव में समूह प्रयागराज पहुंचा। शनिवार शाम समूह ने सेंट पीटर्स चर्च में संगीतयी प्रस्तुति दी। प्रधान शांति वर्धन बाबू, जेएस बाबू और भाई सनथ ने गीतों की प्रस्तुति की। इससे पहले रहमत द गोस्पेल बैंड ने भी प्रभु यीशु के शांति संदेश गीतों में सजाकर पेश किए। डायोसेशन युवा अध्यक्ष मेल्कम एम जैक्शन की अगुवाई में जोनाथन डब्ल्यू लॉरेंस और शेन जेम्स ने गीतों की प्रस्तुति की। गिटार पर आशीष विल्सन, एडरियॉन जैकब्स, ड्रम पर रक्षित रॉबिन ने प्रस्तुति दी। संगीत संयोजन अर्पण खन्ना का रहा। पादरी प्रवीण मसीह ने संचालन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें