ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनवमी पर पूजी गईं महागौरी, हुआ कन्या भोज

नवमी पर पूजी गईं महागौरी, हुआ कन्या भोज

शनिवार को नवरात्र की अष्टमी और नवमी दोनों तिथि थी। शक्तिपीठों और मंदिरों में देवी के महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर कन्या भोज संपन्न हुआ। रामनवमी होने के कारण...

नवमी पर पूजी गईं महागौरी, हुआ कन्या भोज
निज संवाददाता,प्रयागराजSat, 13 Apr 2019 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को नवरात्र की अष्टमी और नवमी दोनों तिथि थी। शक्तिपीठों और मंदिरों में देवी के महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर कन्या भोज संपन्न हुआ। रामनवमी होने के कारण पर्व का उत्साह और दूना हो गया।
शहर के कल्याणी देवी, ललिता देवी, अलोपीदेवी मंदिरों में देवी दुर्गा के महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। घरों में भी लोगों ने कन्या भोजन कराकर महागौरी से आशीष प्राप्त किया। सुबह से ही घरों-मंदिरों में चहल-पहल बनी रही। मंदिरों में देवी गीत गूंजते रहे। शंख और घंटों की आवाज से आसपास का वातावरण प्रकंपित होता रहा। रामनवमी होने से जगह-जगह श्रीराम का भी जन्मोत्सव मनाया गया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें