ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाव नृत्य से मंच पर जीवंत हुई रामकथा

भाव नृत्य से मंच पर जीवंत हुई रामकथा

प्रयाग संगीत समिति का मेहता प्रेक्षागृह शनिवार को मलेशियाई कलाकारों के नाम रहा। प्रख्यात ठुमरी सम्राज्ञी गिरिजा देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रामायण नृत्य नाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई।...

भाव नृत्य से मंच पर जीवंत हुई रामकथा
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 04 Nov 2018 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयाग संगीत समिति का मेहता प्रेक्षागृह मलेशियाई कलाकारों के नाम रहा। प्रख्यात ठुमरी सम्राज्ञी गिरिजा देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रामायण नृत्य नाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। भारतीय सांस्कृतिक संबद्ध परिषद व समिति की ओर से मलेशिया भारतनाट्यम डांस एकेडेमी के एक दर्जन कलाकारों ने रामायण के विविध प्रसंग को भाव दृश्य से मंचित कर दर्शकों का भाव-विभोर कर दिया।

नाटिका प्रंसग में ऋषि विश्वामित्र की ओर से राम, लक्ष्मण को आश्रम में शिक्षा के लिए ले जाना, राक्षसों का संहार करना, सीता स्वंयवर, राम वनवास, दशरथ मरण, राम-भरत मिलाप, सीता हरण और राम-रावण के युद्ध की मनोहारी प्रस्तुति की। पारंपरिक भेषभूषा में सजे कलाकार, पौराणिक प्रसंग के अनुसार निबंद्ध संगीत कलाकारों के भाव प्रदर्शन को रोचक बनाते रहे। रामकथा को पांच भागों में मंचित किया गया। कलाकारों में गणेश, मल्लिगा पेरूगल, कमला देवी, प्रेमा बालकृष्णन, सरला राघवन, परमेश्वरी मानयन, दीलान्या रूबी, परमज्योति मुथ्थ्यूवैल्यू, शीला देवी सेलेट्री और गोपीनाथन शामिल रहीं। निर्देशन कुमुदनी ने किया। मुख्य अतिथि यूपी बोर्ड की सचिव मीना श्रीवास्तव रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय सांस्कृतिक संबद्व परिषद के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील कुमार विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्वागत सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण ने किया। इस अवसर पर कलाकारों को समिति की ओर से शॉल, नटराज की मू्र्तित भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. मधुरानी शुक्ला ने किया। शंकरी गुहा, महेश्वर दयाल, नवीन कुमार, छगनलाल, प्रभाकर दयाल, डॉ. मंजू, प्रियंका, डॉ. सीमा वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, तपन चक्रवर्ती, राम सेवक भट्ट, शरद राज, महेन्द्र मालवीय मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें