ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकेशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन समारोह में पहुंचे राजनाथ

केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन समारोह में पहुंचे राजनाथ

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी का 85वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजर्षि टंडन मंडपम में आयोजित किया गया जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के राज्यपाल लालजी...

केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन समारोह में पहुंचे राजनाथ
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSat, 10 Nov 2018 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी का 85वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजर्षि टंडन मंडपम में आयोजित किया गया जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने शिरकत की।

जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री डॉ. रीता जोशी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आदि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्ष जस्टिस गिरिधर मालवीय ने की। सभी ने केशरीनाथ त्रिपाठी के दीर्घ जीवन की कामना की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस मौके पर एक देश एक चुनाव की मांग रखी।

भारती परिषद की ओर से हिन्दुस्तानी एकेडेमी में केशरीनाथ त्रिपाठी का जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता प्रो. केबी पांडे ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें