रेलवे सालभर चलाएगा संविधान जागरूकता अभियान
उत्तर मध्य रेलवे पूरे साल यात्रियों को संविधान के प्रति जागरूक करेगा। इसके लिए अभियान चलाने को उत्तर मध्य रेलवे ने पांच सूत्रीय योजना तैयार की है। सूबेदारगंज स्थित मुख्यालय में मंगलवार को संविधान की...
उत्तर मध्य रेलवे पूरे साल यात्रियों को संविधान के प्रति जागरूक करेगा। इसके लिए अभियान चलाने को उत्तर मध्य रेलवे ने पांच सूत्रीय योजना तैयार की है। सूबेदारगंज स्थित मुख्यालय में मंगलवार को संविधान की 70वीं सालगिरह पर यह घोषणा की गई।
अभियान के तहत संविधान से संबंधित बैनर, पोस्टर, स्टैंडी, फ्लायर्स से स्टेशन और ट्रेनों में प्रचार होगा। नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों पर केंद्रित, संविधान की थीम पर रैलियां, वाक, दौड़, का आयोजन, संविधान पर वार्ता, सम्मेलन, प्रश्नोत्तरी वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ ट्रेनों में मौलिक कर्तव्यों को दर्शाने वाले स्टीकर लगाए जाएंगे। इससे पहले अपर महाप्रबंधक अरुण मलिक ने अधिकारी और कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
संविधान दिवस पर इलाहाबाद रेल मंडल में डीआरएम अमिताभ ने अधिकारी और कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का पाठ किया। डीआरएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पाठ के बाद इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड पर यात्री हाल में नुक्कड़ नाटक 11 मौलिक कर्तव्यों को बताया गया। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन मुख्यालय में भी संविधान की उद्देशिका का पाठ किया गया।