ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजंक्शन पर दिखेंगे प्रयागराज के दर्शनीय स्थल

जंक्शन पर दिखेंगे प्रयागराज के दर्शनीय स्थल

कुम्भ से पहले जंक्शन पर प्रयागराज के दर्शनीय और पर्यटन वाले स्थानों का नजारा अब देखा जा सकेगा। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों को स्टेशन के वेटिंग हॉल, यात्री विश्रामालय आदि में इन स्थलों के...

जंक्शन पर दिखेंगे प्रयागराज के दर्शनीय स्थल
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादMon, 19 Nov 2018 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

कुम्भ से पहले जंक्शन पर प्रयागराज के दर्शनीय और पर्यटन वाले स्थानों का नजारा अब देखा जा सकेगा। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों को स्टेशन के वेटिंग हॉल, यात्री विश्रामालय आदि में इन स्थलों के चित्र नजर आएंगे। रेलवे प्रशासन ने कुम्भ में आने वालों की सहूलियत के लिए यह तैयारी की है। इन स्थानों का संक्षिप्त विवरण भी फोटो के नीचे लिखा जाएगा ताकि घूमने जाने से पहले लोग उन स्थानों के बारे में जान लें।

कुम्भ में देश-दुनिया से लोग आने वाले हैं। इनमें बड़ी तादाद में ऐसे लोग भी होंगे जो पर्यटन के नजरिये से प्रयागराज का रुख करेंगे। ऐसे में इन लोगों को ऐतिहासिक आनंद भवन, आजाद पार्क, खुसरोबाग, अकबर का किला, पत्थर गिरजाघर, श्रृंग्वेरपुर घाट, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, नैनी का नया यमुना पुल आदि स्थानों के चित्र लगाए जाएंगे। संगम का भी भव्य चित्र लगाया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के अनुसार शहर के दर्शनीय स्थलों के चित्र लगाने से जंक्शन की खूबसूरती निखरेगी। साथ ही मुसाफिरों को एक ही स्थान पर शहर के पर्यटनस्थलों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। डीआरएम अमिताभ के निर्देश पर यह चित्र लगवाने की योजना बनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें