ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजहरीले जंतु के काटने से गई जान

जहरीले जंतु के काटने से गई जान

जहरीले जंतु के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से उसके घरवाले स्तब्ध हैं। थरवई थाना क्षेत्र के भिदौरा गांव का रहने वाला होरीलाल यादव (45) बुधवार रात अपने छप्पर में सोया था। गुरुवार सुबह जब...

जहरीले जंतु के काटने से गई जान
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादThu, 06 Jul 2017 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जहरीले जंतु के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से उसके घरवाले स्तब्ध हैं। थरवई थाना क्षेत्र के भिदौरा गांव का रहने वाला होरीलाल यादव (45) बुधवार रात अपने छप्पर में सोया था। गुरुवार सुबह जब वह काफी देकर बिस्तर से नहीं उठा तो घरवाले उसे जगाने गए। हिलाने-डुलाने पर भी उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो गांववालों को बुलाया। होरीलाल के शरीर पर एक जगह काटे का निशान देख जहरीले जंतु के काटने की आशंका हुई। डॉक्टर के पास ले जाया गया तो उसने मौत की पुष्टि कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें