ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहज के अरकान जानने के लिए जुटे लोग

हज के अरकान जानने के लिए जुटे लोग

हज पर जाने की तैयारी में जुटे लोगों को अरकान बताए गए। उन्हें हज का तौर-तरीका समझाया गया। उन्हें बताया गया कि हज के दौरान मक्का, मदीना, अराफात के मैदान में क्या-क्या अरकान अदा करने हैं। यह भी बताया...

हज के अरकान जानने के लिए जुटे लोग
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादMon, 19 Mar 2018 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

हज पर जाने की तैयारी में जुटे लोगों को अरकान बताए गए। उन्हें हज का तौर-तरीका समझाया गया। उन्हें बताया गया कि हज के दौरान मक्का, मदीना, अराफात के मैदान में क्या-क्या अरकान अदा करने हैं। यह भी बताया गया कि क्या नहीं करना है। यह पूरी जानकारी नायब शहरकाजी मुफ्ती मुजाहिद हुसैन रजवी ने दी।

हज पर जाने की तैयारी उन लोगों ने जोर-शोर से शुरू कर दी है। पहली बार हज पर जाने वालों को सफर की खास बातें बताने के लिए रविवार सुबह शगुन गेस्ट हाउस में ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। रेजाए मुस्तफा खिदमते हुज्जाज कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नायब शहरकाजी ने आजमीन को एहराम बांधने का तरीका सुझाया। तलबिया पढ़ने, काबे का तवाफ, हजरे असवद का बोसा, मुलतजिम पर हाजिरी, मुकाम इब्राहीम पर नमाज, जमजम पीने, सफा मरवा की राई आदि अरकान के बारे में बताया। हर अरकान का तरीका और इसकी अहमियत के बारे में बताया। मीना में पांच वक्त की नमाज अदा करने का तरीका भी बताया। इस दौरान के लिए दुआएं भी बताई गईं। कार्यक्रम का आगाज तिलावते कुरानपाक से हुई। इसके बाद नाते रसूल पाक पढ़ी गई।

तकरीबन 350 आजमीन शामिल हुए, जिसमें पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं। कमेटी के सदर हाजी मो. आलम सिद्दीकी, सचिव हाजी मो. शाहिद कमाल खान, सैयद इम्तियाज हुसैन हबीबी, मो. कादिर, मकसूद अहमद हबीबी, अनीस अहमद, इजहार आदि मौजूद रहे।

अगली ट्रेनिंग 13 रमजान को

कमेटी के सचिव हाजी मो. शाहिद कमाल के अनुसार हज-2018 के लिए दो और ट्रेनिंग कराई जाएगी। अगली ट्रेनिंग 13 रमजान को शगुन गेस्ट हाउस में होगी। इसमें जरूरी मसायल और हज से पहले व बाद मदीने शरीफ की जियारत का तरीका बताया जाएगा। किसी जानकारी के लिए फोन नंबर 9335153292 और 9415612888 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें