ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअब केवल कागजों पर नहीं होगा पौधरोपण: उप मुख्यमंत्री

अब केवल कागजों पर नहीं होगा पौधरोपण: उप मुख्यमंत्री

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यमुनापार को जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड भी जरूरी है। इस पर भी विचार किया जा रहा है। इसके निर्माण से मध्य प्रदेश व मिर्जापुर का सफर काफी आसान हो...

अब केवल कागजों पर नहीं होगा पौधरोपण: उप मुख्यमंत्री
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादWed, 05 Jul 2017 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यमुनापार को जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड भी जरूरी है। इस पर भी विचार किया जा रहा है। इसके निर्माण से मध्य प्रदेश व मिर्जापुर का सफर काफी आसान हो जाएगा। बुधवार को परेड मैदान में बरगद के पौधे लगाकर वन महोत्सव का आगाज करने के बाद मिंटो पार्क में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इनर रिंग रोड का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। इससे कई पुल बन भी बन जाएंगे। इसके बाद लखनऊ रोड को आउटर रिंग रोड यमुनापार को जोड़ने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि सात जुलाई तक जिले में सात लाख व पूरे प्रदेश में साढ़े छह करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। इस बार पौघे कागजों पर नहीं लगेंगे। रोपित पौघों की सुरक्षा भी अधिकारियों व पौधे लगाने वाली संस्थाओं को करनी होगी। जिससे 70 फीसदी पौघे जीवित रहें। अर्धकुंभ की चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के अर्धकुंभ पर पूरे विश्व की निगाह है। स्र्माट सिटी का तोहफा भी मिल गया है। अर्धकुंभ तक शहर की सूरत बदली हुई नजर आएगी। डीएम संजय कुमार ने भी ताल में ताल मिलाया। उन्होंने कहा कि लगभग आठ सौ करोड़ रुपये की कनिहार झील की जमीन कब्जे से मुक्त करा ली गई है। झील के किनारे भूखंडों पर भी पौघे लगाए जाएंगे। इसके साथ सेना की जमीन पर भी पौध रोपण कराया जाएगा। कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान सांसद श्यामाचरण गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन वाजपेई, डॉ. अजय कुमार, विक्रमाजीत मौर्य, डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, राजमणि कोल, सीडीओ सैमुअल पाल एन व डीएफओ मनोज खरे सहित दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे। परेड में लगाए गए पांच सौ पौधे, तार के नीचे भी रोपण इलाहाबाद: मिंटो पार्क के बगल परेड मैदान में पांच सौ पौधे बुधवार को लगाए गए। इसमें दो दर्जन पौघों का रोपण हाई वोल्टेज तार के नीचे भी किया गया है। इसमें विभिन्न पौधों की नक्षत्र वाटिका, हरी वाटिका व पंचवटी भी बनाई गई है। डीएफओ मनोज खरे ने बताया कि इस मैदान में पीपल, बरगढ़, पाकड़, मौलश्री, अशोक, हैबिबिया, बेंजामिना, इस्पैथोडियस व जामुन के पौघे लगाए गए हैं। भाजपाईयों की धक्का मुक्की में फंस गए कमिश्नर इलाहाबाद: परेड में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद से मिलने के लिए भाजपाई धक्का मुक्की करने लगे। उनके बीच कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल व कई अधिकारी फंस गए। सुरक्षा गार्डों ने उपमुख्यमंत्री की आगवानी के लिए खड़े अधिकारियों को ही बाहर कर दिया। मंडलायुक्त कुछ देर तक दूर जाकर खड़े रहे। इसके बाद भी भाजपाई डिप्टी सीएम से मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच गए। सपा शासन काल मे ऐसा नजारा दिखता था। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपाईयों को फटकार भी देते थे। यहां कोई बोलने वाला नहीं था। युवा भाजपाइयों ने भाजपा के पुराने नेताओं को भी उप मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें