ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशओपी द्विवेदी निर्विरोध कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बने

ओपी द्विवेदी निर्विरोध कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बने

भाजपा के ओपी द्विवेदी नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। नगर निगम में शनिवार को होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं...

ओपी द्विवेदी निर्विरोध कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बने
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादSun, 25 Aug 2019 02:31 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के ओपी द्विवेदी नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। नगर निगम में शनिवार को होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।

भाजपा ने बीते गुरुवार को कार्यकारिणी चुनाव के लिए ओपी द्विवेदी को प्रत्याशी घोषित किया था। विपक्ष बीते तीन दिन से संयुक्त प्रत्याशी उतारने पर मंथन कर रहा था। विपक्ष की ओर से कमलेश सिंह, सत्येंद्र चोपड़ा के नामों पर चर्चा हुई।

निर्दल कमलेश सिंह ने शुक्रवार रात में चुनाव लड़ने से मना कर दिया। देररात भाजपा के सत्येंद्र चोपड़ा को कांग्रेस, सपा और निर्दल से संयुक्त प्रत्याशी बनाने की कोशिश होती रही। सत्येंद्र ने भी नामांकन के पहले बीमारी का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

चुनाव के पहले किसी गैरभाजपाई ने नामांकन नहीं किया तो ओपी द्विवेदी निर्विरोध विजेता करार दिए गए। पहली बार उपाध्यक्ष बने ओपी द्विवेदी को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें