ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशतालाब में भैंस नहलाने गए बुजुर्ग की हत्या

तालाब में भैंस नहलाने गए बुजुर्ग की हत्या

होलागढ़ थाना क्षेत्र के बाहरपुर ग्राम पंचायत में 70 वर्षीय हरीश चंद्र शुक्ल की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनकी दोनों आंखों में राड डाल दिया था। सिर पर गंभीर चोट होने से खून बिखरा पड़ा था। सूचना पर...

तालाब में भैंस नहलाने गए बुजुर्ग की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादFri, 07 Jun 2019 01:26 PM
ऐप पर पढ़ें

होलागढ़ थाना क्षेत्र के बाहरपुर ग्राम पंचायत में 70 वर्षीय हरीश चंद्र शुक्ल की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनकी दोनों आंखों में राड डाल दिया था। सिर पर गंभीर चोट होने से खून बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मारे गए हरीश चंद्र शुक्ल के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि पिताजी शाम को भैंस नहलाने के लिए तालाब की ओर गए थे। वहीं पर अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। रात में परिवार के लोग भैंस ढूंढने के लिए निकले तो तालाब के पास पिताजी का शव मिला। घटना की जानकारी होलागढ़ पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर, क्षेत्राधिकारी सोरांव, भाजपा के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल पांडे सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें