ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशVIDEO: विधायक विजय मिश्र का मकान और संपत्ति फिर सील

VIDEO: विधायक विजय मिश्र का मकान और संपत्ति फिर सील

ज्ञानपुर (भदोही) के विधायक विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित मकान और हंडिया स्थित संपत्ति को प्रशासनिक अधिकारियों ने सील कर दिया। विधायक ने सत्ता परिवर्तन के बाद गैंगस्टर एक्ट में सील की गई संपत्तियों पर...

VIDEO: विधायक विजय मिश्र का मकान और संपत्ति फिर सील
लाइव हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादFri, 02 Jun 2017 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्ञानपुर (भदोही) के विधायक विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित मकान और हंडिया स्थित संपत्ति को प्रशासनिक अधिकारियों ने सील कर दिया। विधायक ने सत्ता परिवर्तन के बाद गैंगस्टर एक्ट में सील की गई संपत्तियों पर कब्जा कर लिया था। पुलिस सत्यापन के बाद फिर कार्रवाई शुरू हुई है।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) पर हमले के बाद विधायक विजय मिश्र मुख्य आरोपित बनाए गए थे। पुलिस ने उनकी लाखों की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट 14-1 के तहत कार्रवाई करते हुए सील किया था। 2011 में पुलिस ने अल्लापुर स्थित उनके मकान को भी सील किया था। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कहानी बदल गई। सपा शासनकाल में विजय मिश्र ने सील को तोड़कर सभी संपत्तियों पर कब्जा कर लिया। कुछ माह पहले तत्कालीन एसएसपी शलभ माथुर ने सभी माफियाओं की अवैध संपत्तियों का सत्यापन कराया था। जांच में पता चला था कि बाहुबलियों ने सील तोड़कर मकान कब्जा कर लिया है।

इसी क्रम में सबसे पहले पूर्व चाका ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्र का हॉस्टल पुलिस ने दोबारा सील किया और कुर्क संपत्ति पर दोबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को एडीएम सिटी, सीओ कर्नलगंज और जार्जटाउन पुलिस ने विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित मकान को दोबारा सील किया। इसी तरह हंडिया में भी कार्रवाई हुई। उनकी अन्य अवैध संपत्तियों का अभी सत्यापन चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें