ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहामिद की बीवी से लाखों कीमत के गहने बरामद

हामिद की बीवी से लाखों कीमत के गहने बरामद

यूको बैंक के लॉकर धारकों को अब लुटे हुए कुछ गहने मिल सकेंगे। सिविल लाइंस पुलिस झारखंड से यूको बैंक डकैती में शामिल यूको बैंक के लॉकर धारकों को अब लुटे हुए कुछ गहने मिल सकेंगे। सिविल लाइंस पुलिस...

हामिद की बीवी से लाखों कीमत के गहने बरामद
हिन्दुस्तान टीम,इलाहाबादWed, 30 May 2018 02:23 AM
ऐप पर पढ़ें

यूको बैंक के लॉकर धारकों को अब लुटे हुए कुछ गहने मिल सकेंगे। सिविल लाइंस पुलिस झारखंड से यूको बैंक डकैती में शामिल एक आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर मंगलवार को शहर लाई। उसके पास से एक किलो सोने के गहने और सवा किलो से अधिक चांदी के गहने बरामद हुए हैं। पुलिस को इस केस में तीन डकैतों की तलाश है जिनके पास से गहनों की बरामदगी भी करनी है।

लॉकर काटने के मास्टर झारखंड के हसन चिकना ने एक महीना पहले डकैती की साजिश रची थी। वह अपने साथियों के साथ 29 अप्रैल की रात सिविल लाइंस स्थित यूको बैंक के 17 बड़े लॉकर काटकर करीब 10 करोड़ के गहने व नकदी उड़ा ले गया। एक मई की सुबह बैंक खुलने पर पुलिस को वारदात की जानकारी हुई। 11 मई को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए झारखंड से अकबर, हामिद और धनेश्वर को गिरफ्तार किया। इनके तीन सहयोगी शहर से पकड़े गए। डकैतों के पास से केवल 10 लाख रुपये ही बरामद हुए थे।

पुलिस ने इस केस में गैंग के मुख्य सरगना हसन चिकना, मुख्तार, रहीम उर्फ टर्की और लवरेज को वांटेड किया। पुलिस का दावा था कि फरार आरोपितों ने ही गहने रखे हैं। इस बीच बोकारो पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना हसन चिकना को मुम्बई से साढ़े पांच किलो सोना के साथ गिरफ्तार किया। सिविल लाइंस पुलिस ने भी हसन चिकना से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ने जेल भेजे गए सभी छह आरोपितों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि कस्टडी रिमांड पर लिए गए हामिद शेख ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने अपने हिस्से के गहने पत्नी शायदा बीवी को दे दिए हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झारखंड से शायदा बीवी को गिरफ्तार किया। उसके घर से एक किलो 35 ग्राम सोना और एक किलो 370 ग्राम चांदी बरामद हुआ। इस ऑपरेशन में एएसपी माधव सुकृति और सिविल लाइंस के दरोगा नागेश सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।

बरामद गहने

1-चूड़ी-11

2-अंगूठी-19

3-टप्स, बाली-17

4-झाला-3

5-हार-1

6-चेन-14

7-हार-3

8-मंगलसूत्र-5

9-लरी-3

10-ब्रांडेड सिक्सा-5

11-चांदी के वर्तन पायल आदि

बाक्स

मासूम को गोद में लेकर पहुंची महिला

इलाहाबाद। पुलिस ने हामिद के घर पर दबिश दी और पत्नी शायदा बीवी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस को वहां से गिरफ्तार कर लाना आसान नहीं था। उसके पांच छोटे बच्चे थे जिसमें एक आठ माह की बिटिया भी थी। आखिर में शायदा अपनी बिटिया को शहर लेकर आई। पुलिस का कहना है कि उसके बाकी बच्चे ननिहाल चले गए। बच्ची अपनी मां के साथ ही जेल में रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें